Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

राष्ट्रपति आज से कर्नाटक, तेलंगाना और महाराष्ट्र प्रवास पर

राष्ट्रपति आज से कर्नाटक, तेलंगाना और महाराष्ट्र के प्रवास पर

नई दिल्ली, 03 जुलाई .)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से सात जुलाई तक कर्नाटक, तेलंगाना और महाराष्ट्र के प्रवास पर रहेंगी। राष्ट्रपति आज मुद्देनहल्ली (कर्नाटक) में श्री सत्य साई यूनिवर्सिटी फॉर ह्यूमन एक्सीलेंस के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। वो शाम को कर्नाटक राजभवन में पीवीटीजी के सदस्यों के साथ संवाद करेंगी।



अगले दिन राष्ट्रपति हैदराबाद में अलूरी सीतारामा राजू की 125वीं जन्मशती समापन समारोह को संबोधित करेंगी। पांच जुलाई को राष्ट्रपति मुर्मू गोंडवाना विश्वविद्यालय के दसवें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगी। वह महाराष्ट्र के कोराडी (नागपुर) में भारतीय विद्या भवन के सांस्कृतिक केंद्र का उद्घाटन करेंगी।



छह जुलाई को वो नागपुर के राजभवन में पीवीटीजी सदस्यों से संवाद करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू राजभवन में नागरिक स्वागत समारोह में भी हिस्सा लेंगी। महाराष्ट्र सरकार ने उनके सम्मान में यह समारोह आयोजित किया है।

error: Content is protected !!