Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

मप्र विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा बैठक आज से

मप्र विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा बैठक आज से

भोपाल, 3 जुलाई  । भारत निर्वाचन आयोग का प्रतिनिधिमंडल आज सोमवार से आगामी पांच जुलाई तक भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेन्शन सेन्टर में वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त धर्मेंद्र शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में होने वाले विधानसभा निर्वाचन-2023 की तैयारी की समीक्षा करेगा। पहली बैठक प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन और पुलिस अधिकारियों के साथ होगी। इसके बाद कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठकें होंगी

प्रतिनिधिमण्डल की तीन जुलाई को इंदौर, भोपाल, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग और चार जुलाई को ग्वालियर, चंबल, सागर, जबलपुर, शहडोल और रीवा संभाग अंतर्गत आने वाले जिले के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक होगी। वहीं, पांच जुलाई को एनफोर्समेंट एजेंसी, आयकर एवं आबकारी विभाग, स्टेट जीएसटी, आरपीएफ, सीआईएसएफ, वाणिज्य कर विभाग सहित अन्य एनफोर्समेंट एजेंसी के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक होगी। इसके बाद मुख्य सचिव और डीजीपी के साथ बैठक होगी।

error: Content is protected !!