Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

प्रधानमंत्री सिलक्यारा रेस्क्यू को लेकर चिंतित, मुख्यमंत्री को चौथी बार किया फोन

देहरादून, 21 नवम्बर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों की सकुशल वापसी को लेकर चिंतित हैं। प्रधानमंत्री मंगलवार सुबह चौथी बार मुख्यमंत्री को फोन कर वहां चल रहे राहत और बचाव कार्यों की जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने कहा कि सुरंग में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के माध्यम से प्रधानमंत्री से बातचीत की जानकारी दी। मुख्यमंत्री के मुताबिक प्रधानमंत्री आज पुनः फोन कर सिलक्यारा, उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सुरंग में फंसे श्रमिकों के राहत और बचाव कार्यों की जानकारी ली।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को बताया कि 6 इंच व्यास की पाइप लाइन के सफलता पूर्वक मलबे के आरपार किया गया। इसके माध्यम से भोजन और अन्य आवश्यक सामान श्रमिकों तक पहुंचाए जाने की जानकारी दी। श्रमिकों से एंडोस्कोपिक फ़्लेक्सी कैमरे की मदद से हुई बातचीत की भी जानकारी भी दी।

error: Content is protected !!