Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

पुणे की येरवडा जेल से खतरनाक कैदी फरार

मुंबई, 21 नवंबर । पुणे जिले की येरवडा जेल से एक खतरनाक कैदी फरार हो गया है। जेल प्रशासन ने इसकी शिकायत पुणे के येरवड़ा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है। फरार कैदी को ढूढ़ने के लिए अलग-अलग टीमें रवाना कर दी गई हैं।

पुलिस के अनुसार येरवडा जेल में कैदी आशीष जाधव 2008 से सजा काट रहा था। आशीष जाधव को पुणे के मालवाडी इलाके में हुई हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा हुई थी। आशीष जाधव को जेल प्रशासन ने राशन विभाग में काम दिया था। लेकिन जेल प्रशासन की तरफ से सोमवार शाम जब कैदियों की गिनती की गई तो पता चला कि आशीष जेल में नहीं है। इसके बाद जेल प्रशासन की तरफ से सोमवार को देर रात इसकी शिकायत पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई। पुलिस फरार कैदी आशीष जाधव की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

error: Content is protected !!