Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

प्रधानमंत्री ने प्रख्यात वैज्ञानिक वी.एस. अरुणाचलम के निधन पर दुख जताया

नई दिल्ली, 17 अगस्त । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को प्रख्यात वैज्ञानिक और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के पूर्व अध्यक्ष डॉ. वी.एस. अरुणाचलम के निधन पर दुख व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री ने अरुणाचलम को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके निधन से वैज्ञानिक समुदाय में एक बड़ा खालीपन आ जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट संदेश में कहा, “डॉ. वी.एस. अरुणाचलम का निधन वैज्ञानिक समुदाय और रणनीतिक दुनिया में एक बड़ा खालीपन छोड़ गया है। उनके ज्ञान, अनुसंधान के प्रति जुनून और भारत की सुरक्षा क्षमताओं को मजबूत करने में समृद्ध योगदान के लिए उनकी बहुत प्रशंसा की गई। उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।”

उल्लेखनीय है कि पूर्व डीआरडीओ प्रमुख 87 वर्ष के थे। उनके परिवार ने बुधवार को एक बयान में कहा कि उनका अमेरिका के कैलिफोर्निया में निधन हो गया।

error: Content is protected !!