Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

पीएम मोदी के नेतृत्व में बिहार तेजी से कर रहा विकास : सांसद

पूर्वी चंपारण, 29 नवम्बर (हि.स.)। केसरिया महोत्सव के दूसरे दिन का उद्धाटन स्थानीय सांसद ने द्वीप प्रज्जवलित कर किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केसरिया में रेलवे स्टेशन दिसम्बर में बनकर तैयार हो जाएगा। केन्द्र सरकार व पीएम नरेन्द्र मोदी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में बिहार सहित देश विकास की तरफ तेजी से बढ़ रहा है।

उन्होंने राम-जानकी पथ निर्माण में देरी पर विस्तार से बताया कि रामजानकी पथ पहले टू लेन था अब इसे फोर लेन कर दिया गया है। निर्माण में 1200 करोड़ खर्चे किए जायेंगे। इसकी लंबाई 220 किलोमीटर मीटर होगी। जनवरी माह से यह चालू हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि महात्मा बुद्ध की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि केसरिया महोत्सव स्थानीय पूर्व प्रमुख स्व नारायण किशोर, स्व श्याम बाबू प्रसाद, राजकुमार प्रसाद, सहित अन्य सामाजिक क्षेत्र के मशहूर लोगों की देन है। 1992 में इन्ही लोगों के द्वारा इसकी शुरुआत की गई। केसरिया विश्व स्तरीय पर्यटक स्थल है। आने वाले दिनों में यह काफी गौरवशाली होगा।

हरसिद्धि विधायक कृष्णनंदन पासवान ने पीर बाबा के मजार से लेकर धवल कर्ता बाबा का मठ, बौद्ध स्तूप सहित अन्य दर्शनीय व शक्तिशाली स्थलों का विस्तार से चर्चा की। वहीं इस अवसर पर सांसद ने स्थानीय कैफेटेरिया में स्कूली बच्चे द्वारा बनाये गए पेंटिंग का अवलोकन किया।

मौके पर स्थानीय विधायक शालनी मिश्रा ने आगत अतिथियों का स्वागत किया। उक्त अवसर पर विधायक प्रमोद कुमार, श्याम बाबू प्रसाद यादव, सुनील मणि तिवारी, पूर्व मंत्री श्रीनारायण साह सहित अन्य ने महात्मा बुद्ध की जीवनी पर प्रकाश डाला।

– माटी में मिलल जाता जवनिया हो, की प्रस्तुति पर झूम उठे श्रोता

केसरिया महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को माटी में मिलल जाता तहरो जवनिया के सुर-ताल ने दर्शकों का मनमोह लिया। मुम्बई राउंड तक की सफर तय करने वाली बिहार की प्रथम विनर अनुप्रिया ने उक्त गाने को प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी। वहीं साथी गायक गिरिश श्रीवास्तव की ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन वो तो गली गली हर धुन… की प्रस्तुति से लोगों को झुमा दिया। अब तो बदल गया है जमाना, हम तेरे शहर में आये है मुसाफिर की तरह… सहित अन्य गीतों की प्रस्तुति ने समा ने महोत्सव को ऊंचाई पर पहुंचा दिया।

error: Content is protected !!