Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

प्रधानमंत्री मोदी के गुजरात और राजस्थान दौरे का केंद्र सिरसा, सुरक्षा का अभूतपूर्व इंतजाम

चंडीगढ़, 19 नवंबर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रविवार को राजस्थान व गुजरात दौरे का केंद्र हरियाणा का सिरसा है। सिरसा में धारा 144 लागू की गई है और छह जिलों की पुलिस तैनात है। सिरसा में ही आज पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंच रहे हैं।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज अहमदाबाद में होने वाले फाइनल मैच को देखने के लिए प्रधानमंत्री मोदी दोपहर को सिरसा एयरफोर्स स्टेशन से विशेष विमान से जाएंगे। प्रधानमंत्री को राजस्थान के चुरु जिला में चुनावी रैली को संबोधित करना है।

प्रधानमंत्री दिल्ली से पूर्वाह्न करीब 11.30 बजे विशेष विमान से सिरसा एयरफोर्स स्टेशन पहुंचेंगे। यहां से वह वायुसेना के हेलिकॉप्टर से चुरू की रैली में जाएंगे। रैली के बाद यहां लौटकर अहमदाबाद रवाना होंगे।

error: Content is protected !!