Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

नरेन्द्र मोदी स्टेडियम पर क्रिकेट का सबसे बड़ा त्योहार, विश्वकप ट्रॉफी जीतने को हर भारतीय बेकरार

-सचिन समेत कई बड़े खिलाड़ी अहमदाबाद पहुंचे

अहमदाबाद, 19 नवंबर । भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप का फाइनल मैच आज (रविवार) यहां के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में अपराह्न 2 बजे शुरू होगा। सुबह से ही अहमदाबाद में त्योहार जैसा माहौल है। स्टेडियम जाने वाले सभी रास्तों पर दर्शकों का रेला नजर आ रहा है । स्टेडियम के आसपास दर्शकों की भीड़ जमा हो चुकी है। सभी को कुछ देर में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी।

यहां फाइनल मैच को लेकर रोमांच चरम पर है। भारत को इस बार वर्ल्ड कप ट्रॉफी का प्रबल दावेदार बताया जा रहा है। भारत ने लीग और सेमिफाइनल के सभी 10 मैच जीते हैं। भारत ने तीन बार और ऑस्ट्रेलिया ने 5 बार वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती है। फाइनल मैच देखने 100 से अधिक वीवीआईपी के पहुंचने का अनुमान है। भारत रत्न सचिन तेंदुलकर समेत कई अन्य तो अहमदाबाद आ चुके हैं।

प्रशासन ने मोटेरा के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी है। तेंदुलकर सुबह अहमदाबाद पहुंचे । उन्होंने भारतीय टीम को जीत की शुभकामना दी है। साथ ही कहा है कि आज हमलोग ही ट्रॉफी उठाएंगे। मैच देखने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री समेत आठ राज्य के मुख्यमंत्री आने वाले हैं। कुछ उद्योगपति और अभिनेता-अभिनेत्री भी पहुंच सकते हैं।प्रशासन ने छह हजार से अधिक जवानों का बंदोबस्त कर सख्त सुरक्षा व्यवस्था की है।

error: Content is protected !!