Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले- भारत की बेटियां दे रहीं अनंत समझे जाने वाले अंतरिक्ष को भी चुनौती

नई दिल्ली, 27 अगस्त । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज (रविवार) अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में मिशन चन्द्रयान को महिला शक्ति से जोड़ा। उन्होंने कहा कि भारत की बेटियां अब अनंत समझे जाने वाले अंतरिक्ष को भी चुनौती दे रही हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ के 104वें संस्करण में अपने लाल किले से किए गए भाषण को याद किया । उसमें उन्होंने महिला नेतृत्व में विकास की बात कही थी। उन्होंने कहा कि भारत के मिशन चंद्रयान से कई महिला वैज्ञानिक जुड़ी रही हैं। उन्होंने प्रोजेक्ट निदेशक और प्रोजक्ट समन्वयक जैसी भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा कि मिशन चंद्रयान की सफलता का श्रेय सबके प्रयास को दिया जाना चाहिए। कई क्षेत्रों ने इसमें अपनी भूमिका निभाई है। सबके प्रयास का यही मंत्र आगे आने वाले समय में अनगिनत सफलताएं हासिल कराएगा।

error: Content is protected !!