Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

आज विश्व को विकासशील देशों पर अधिक ध्यान देने की जरूरतः विदेशमंत्री

नई दिल्ली, 27 अगस्त । विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को जी-20 देशों के बिजनेस समूह (बी-20) के सम्मेलन में कहा कि आज दुनिया को विकासशील देशों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। कोविड महामारी ने हमें यह दिखाया है कि वैश्विक उत्तर और वैश्विक दक्षिण में अंतर बरकरार है।

उन्होंने कहा कि वैश्विक व्यवस्था अब तक वैश्विक उत्तर के प्रभुत्व में रही है। यह जी-20 के स्वरूप में भी दिखाई देता है। जी-20 के अध्यक्ष के नाते भारत ने कोशिश की है कि वैश्विक दक्षिण की आवाज सुनी जाए। इसके लिए भारत ने वैश्विक दक्षिण शिखर सम्मेलन का जनवरी में आयोजन किया। इससे हमें विकासशील देशों की चुनौतियों और प्राथमिकताओं को जानने का अवसर मिला। भारत ने इन्हीं को जी-20 का केन्द्रीय एजेंडा बनाया है।

उन्होंने कहा कि जी-20 का मानना है कि आर्थिक विकास और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए वैश्विक दक्षिण की प्रमुख चिंताओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। अब तक वैश्विक दक्षिण को केवल उपभोक्ता के तौर पर भी देखा जा रहा है न की उत्पादक के तौर पर।

error: Content is protected !!