Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

पीएम का गीताप्रेस दौरा : लीलाचित्र मंदिर में बीत सकता है अधिक समय

पीएम का गीताप्रेस दौरा : लीलाचित्र मंदिर में बीत सकता है अधिक समय

– प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 07 जुलाई का गीताप्रेस, गोरखपुर का संभावित दौरा

– गीताप्रेस के कर्मचारियों से भी कर सकते हैं बातचीत

– आर्ट पेपर पर छापे 225 लीलाचित्र वाली पुस्तक शिव महापुराण का विमोचन कर सकते हैं पीएम मोदी

गोरखपुर, 01 जुलाई  । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संभावित 07 जुलाई के दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गयीं हैं। वे यहां गीताप्रेस के शताब्दी समारोह के समापन समारोह में आ सकते हैं। इसको लेकर प्रशासनिक अफसर लगातार गीताप्रेस का निरीक्षण कर रहे हैं। जिन स्थानों या कक्षों में प्रधानमंत्री का अधिक समय बीत सकता है, उन संभावित स्थानों अथवा कक्षों का बारीकी से निरीक्षण कर संतुष्ट हो रहे हैं।

मण्डलायुक्त रवि कुमार एनजी, जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश,  नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवल जैसे प्रशासनिक अधिकारी गीताप्रेस के ट्रस्टी देवीदयाल और प्रबंधक लालमणि तिवारी के साथ मुख्य गेट से लीलाचित्र मंदिर तक अपनी नजरें गड़ाए हुए हैं। ये अधिकारी अभी मंदिर प्रशासन से कार्यक्रम की रुपरेखा को लेकर भी चर्चा कर रहे हैं। तैयारियों के बावत यह ध्यान रखा जा रहा है कि प्रधानामंत्री नरेन्द्र मोदी का समय किन-किन स्थानों पर अधिक बीत सकता है। ऐसे स्थानों में लीलाचित्र मंदिर को चिह्नित किया गया है। वजह, यहां देवी-देवतओं के बहुत ही प्राचीन और दुर्लभ चित्र लगे हैं। इससे यहां पीएम के अधिक समय बीतने का कायस लगाया जा रहा है।

संभव है कि गीताप्रेस परिसर और प्रिंटिंग मशीनों को देखने के बाद प्रधानमंत्री मोदी यहां के कर्मचारियों से मुलाक़ात करें। इस बावत भी तैयारियां हो रहीं हैं। इस अवसर पर आर्ट पेपर पर छापे 225 लीलाचित्र वाली पुस्तक शिव महापुराण का विमोचन कर सकते हैं।

error: Content is protected !!