Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

इंडोनेशिया के जावा द्वीप में भूकंप, वृद्धा की मौत, दो घायल

इंडोनेशिया के जावा द्वीप में भूकंप, वृद्धा की मौत, दो घायल

जकार्ता, 01 जुलाई  । इंडोनेशिया के जावा द्वीप में शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भयभीत लोग घरों से बाहर निकल आए। इस दौरान एक वृद्ध महिला की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। साथ ही दर्जनों घर क्षतिग्रस्त हो गए।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई। भूकंप का केंद्र बंबांगलीपुरो से 84 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में जमीन से 86 किलोमीटर गहराई पर था।

इंडोनेशिया की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता अब्दुल मुहारी ने कहा कि बंटुल में 67 वर्षीय महिला की घबराहट में भागते समय गिरने से मौत हो गई और कम से कम दो अन्य लोग घायल हो गए।

मुहारी ने कहा कि भूकंप से योग्यकार्ता और इसके पड़ोसी प्रांतों मध्य जावा और पूर्वी जावा में कम से कम 93 घरों के साथ-साथ अन्य इमारतों को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि भूकंप की वजह से स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र, पूजा घर और सरकारी कार्यालय क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

error: Content is protected !!