Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर बधाई दी

नई दिल्ली, 27 नवंबर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज (सोमवार) सुबह श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की लोगों की बधाई दी है। उन्होंने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर गुरु नानक देव का स्मरण किया था।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, ‘श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं। दूसरों की सेवा करने और भाईचारे को आगे बढ़ाने पर उनका जोर दुनिया भर के लाखों लोगों को ताकत देता है।’

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री हर धर्म का सम्मान करते हैं। वो 20 दिसंबर, 2020 को अचानक दिल्ली के गुरुद्वारा रकाबगंज पहुंच गए थे। इस दौरान प्रधानमंत्री ने गुरुद्वारा रकाबगंज में माथा टेकते हुए गुरु तेग बहादुर के त्याग को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की थी।

error: Content is protected !!