Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

इजराइली कारोबारी के जहाज पर अदन बंदरगाह के पास हमला, चालक दल के 22 सदस्यों में भारतीय भी, सभी सुरक्षित

अदन (यमन), 27 नवंबर  । यमन के अदन बंदरगाह के पास इजराइल विरोधी कथित रूप से हूथी विद्रोहियों के निशाने पर आए जहाज ‘सेंट्रल पार्क’ के चालक दल के सभी 22 सदस्य सुरक्षित हैं। चालक दल के सदस्यों में भारत, बुल्गारिया, जॉर्जिया, फिलीपींस, रूस, तुर्किये और वियतनाम के नागरिक शामिल हैं। यह जहाज इजराइली कारोबारी इयाल ओफर के स्वामित्व वाली कंपनी जोडैक का है।

इजराइल के अखबार द टाइम्स ऑफ इजराइल के अनुसार कंपनी ने कहा है कि फॉस्फोरिक एसिड ले जाने वाले सेंट्रल पार्क जहाज पर हुए हमले के बाद चालक दल के सभी सदस्य सकुशल हैं। कंपनी ने यह विवरण नहीं दिया है कि हमलावरों के साथ क्या हुआ। बस इतना कहा है कि जहाज और उसके चालक दल के सदस्य ‘वर्तमान में सुरक्षित’ हैं। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को एक ईरानी ड्रोन ने हिंद महासागर में इजराइली स्वामित्व वाले वाणिज्यिक जहाज पर हमला किया था।

error: Content is protected !!