Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

पेट्रोल पंप के लिए लीज पर दी जाएंगी सहकारी समितियों की जमीनें

मुरादाबाद, 20 अगस्त । प्रदेश सरकार ने भारत पेट्रोलियम के साथ अनुबंध कर अपनी उन साधन सहकारी समितियों की जमीन को लीज पर देने का फैसला लिया है, जहां पर पेट्रोल पंप की संभावना है। इसे लेकर जिले में दो स्थानों का चयन किया गया है। इन समितियों में भारत पेट्रोलियम अपना पंप खोलेगा और बिक्री के हिसाब का तीन रुपये प्रति लीटर समिति को भुगतान करेगा।

एआर कोआपरेटिव जितेंद्र पाल सिंह ने बताया कि दो जगहों पर पेट्रोल पंप खोलने का प्रस्ताव तैयार कर सरकार ने भारत पेट्रोलियम के साथ एक करार किया। इसके तहत जिन समितियों के पास खुद की जमीन है और पेट्रोल पंप खोले जाने की संभावना है। वहां की जमीन बीपीसीएल ने लीज पर लेने का करार किया है। इसे लेकर जिन समितियों में बीपीसीएल अपना पंप लगाएगा वहां पर वह जितना तेल बेचता है उसके प्रति लीटर के हिसाब से तीन रुपया प्रति लीटर समिति को देना होगा। इससे समिति की आमदनी बढ़ेगी। समितियों में नियुक्त कर्मचारियों की पगार वहां की आय पर निर्भर करती है। पहले समितियों पर अच्छी आय होती थी, लेकिन अब तमाम समितियां ऐसी हैं जो घाटे में चल रही हैं। कर्मचारियों की कगार निकाल पाना भी मुश्किल हो रहा है।

पेट्रोल पंप लगाने के लिए 35×35 वर्ग का एरिया चाहिए। मुरादाबाद में सहकारी समितियों पर इतनी जगह नहीं है। संभल जिला भी जिला मुरादाबाद एआर कॉपरेटिव के क्षेत्र में आता है। जिसके लिए संभल जिले के हयातनगर में सहकारी समिति के कोल्ड स्टोरों में पेट्रोल पंप खोलने का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है।

error: Content is protected !!