Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

डोनाल्ड ट्रंप रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद की बहस में शामिल नहीं होंगे

वाशिंगटन, 21 अगस्त । पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बुधवार को मिल्वौकी (विस्कॉन्सिन) में होने वाली पहली रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद की बहस में हिस्सा नहीं लेंगे। उन्होंने दावा किया है उन्हें लोगों को यह दिखाने की जरूरत नहीं है कि वह कितने सफल राष्ट्रपति थे, क्योंकि अमेरिकी उन्हें पहले से ही जानते हैं।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर यह घोषणा की है। उन्होंने सर्वेक्षणों की नई लहर का उल्लेख किया है। इसमें उन्हें अन्य रिपब्लिकन से बहुत आगे दिखाया गया है। एक सर्वेक्षण में 62 प्रतिशत लोगों ने उन्हें पंसद किया है। ट्रम्प ने लिखा है-जनता जानती है कि मैं कौन हूं। मेरा राष्ट्रपति पद कितना सफल रहा।

error: Content is protected !!