Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

भिवानी: राजकीय सम्मान के साथ राष्ट्रीय पक्षी मोर को दफनाया

भिवानी: राजकीय सम्मान के साथ राष्ट्रीय पक्षी मोर को दफनाया

भिवानी, 02 जुलाई । वैसे तो भारत में जब किसी सैनिक या किसी महान हस्ती का निधन हो जाता है तो उनके शव को तिरंगे मे लपेटकर और उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाती है। भिवानी में रविवार को देश के राष्ट्रीय पक्षी मोर को राजकीय सम्मान के साथ दफनाया गया।

पर्यटन विकास मंच के संस्थापक एवं अध्यक्ष राजेश गारनपुरा ने गांव गारनपुरा कलां में रविवार सुबह एक पेड़ से राष्ट्रीय पक्षी मोर नीचे गिर गया, जिसके बाद वह घायल हो गया। जिसके बाद वे उस मोर को अपनी घर ले आए, जहां कुछ देर तो मोर जीवित रहा। उसके बाद मोर की मृत्यु हो गई। जिसके बाद राष्ट्रीय पक्षी मोर के पोस्टमार्टम के लिए वन्य प्राणी रक्षक अधिकारी राजूराम, वन दरोगा अजय कुमार व वीएस डा. प्रवीण सांगवान पहुंचे तथा मोर का पोस्टमार्टम कर मोर के शव को तिरंगे में लपेटकर राजकीय सम्मान के साथ दफनाया गया।

राजेश गारनपुरा ने कहा कि राष्ट्रीय पक्षी का खिताब मोर पक्षी को प्राप्त है। मरने के बाद मोर को यूं ही नहीं दफनाया जा सकता। पूरे प्रोटोकॉल के तहत पहले मोर के शव को भारतीय ध्वज में लपेटा जाता है, जिसके बाद उसकी सम्मान सहित विदाई होती है तथा प्रोटोकॉल को अपनाते हुए मोर को दफनाया गया। उन्होंने कहा कि वन्य जीव भी हमारे जीवन का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जीव प्राणियों की प्रजाति धीरे-धीरे समाप्त होती जा रही है। इसीलिए हम सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए, ताकि वन्य जीव प्राणियों को बचाया जा सकें।

error: Content is protected !!