Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

पाकिस्तान में आधी रात को संसद भंग, प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने दी मंजूरी, आम चुनाव का रास्ता साफ

इस्लामाबाद, 10 अगस्त । प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की बुधवार देर रात संसद भंग किए जाने की सिफारिश पर राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने संसद को भंग कर दिया। इसके साथ ही पाकिस्तान में शहबाज शरीफ की सत्ता का अंत हो गया। पाकिस्तान में नये सिरे से चुनाव होंगे। हालांकि राजनीतिक हलचल का केंद्र बने इमरान खान के इस चुनाव में हिस्सा लेने को लेकर गहरा संशय है।

देश की मौजूदा संसद का पांच साल का कार्यकाल 12 अगस्त को पूरा हो रहा था। शहबाज शरीफ के समक्ष नये चुनाव में जाने की बाध्यता थी। अब पाकिस्तान निर्वाचन आयोग को 90 दिनों में चुनाव कराने होंगे।

इससे पहले शहबाज शरीफ ने संसद को बताया था कि वे संसद भंग करने की सिफारिश करने जा रहे हैं। साथ ही कार्यवाहक प्रधानमंत्री के चयन के लिए वे गुरुवार को विपक्षी नेताओं से बातचीत करेंगे।

2018 में हुआ पिछला चुनाव पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता इमरान खान ने जीता था और वे प्रधानमंत्री बने। लेकिन सेना के साथ तकरार के बाद 2022 में उनकी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आया, जिसमें इमरान खान की सरकार गिर गई। इसके बाद भ्रष्टाचार के एक मामले में उन्हें जेल में डाल दिया गया है। ऐसी चर्चा तेज है कि इमरान खान अगले पांच साल तक किसी भी चुनाव में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।

error: Content is protected !!