Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

उत्तर कोरिया के तानाशाह ने अपने शीर्ष जनरल को किया बर्खास्त

सियोल, 10 अगस्त । उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने अपनी सेना के शीर्ष जनरल सु इल को बर्खास्त कर युद्ध की तैयारी तेज किए जाने को कहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बर्खास्त जनरल की जगह जनरल री योंग गिल को नामित किया गया है। री योंग रक्षा मंत्री हैं और यह स्पष्ट नहीं है कि वे दोनों ही भूमिकाओं में रहेंगे या रक्षा मंत्री का दायित्व किसी अन्य को सौंपा जाएगा।

जानकारी के मुताबिक किम जोंग उन ने केंद्रीय सैन्य आयोग की बैठक में उत्तर कोरिया के दुश्मनों को रोकने के लिए जवाबी कार्रवाई की बात कही। इन तैयारियों में हथियार उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ सैन्य अभ्यास का विस्तार शामिल है।

गौरतलब है कि उत्तर कोरिया के तानाशाह ने पिछले दिनों अपने हथियार कारखानों का दौरा किया था और अधिक से अधिक हथियार बनाए जाने की बात कही थी। इसके साथ ही अमेरिका ने उत्तर कोरिया पर रूस को यूक्रेन युद्ध के लिए हथियार मुहैया कराने का आरोप लगाया था। हालांकि रूस और उत्तर कोरिया दोनों ने इस आरोप का खंडन किया।

error: Content is protected !!