Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

पाकिस्तान के अपराधी समूह ने ग्रीस में किया अपहरण, नेपाल में वसूली फिरौती, चार गिरफ्तार

काठमांडू, 26 अगस्त, । ग्रीस में पाकिस्तान के अपराधी समूह ने नेपाल की एक युवती और दो युवकों को छोड़ने के एवज में नेपाल में फिरौती वसूली। इस खुलासा केन्द्रीय अनुसंधान ब्यूरो (सीआईबी) ने किया है। सीआईबी ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

सीआईबी के अनुसार रोजगार के सिलसिले में नेपाल से ग्रीस गए दो युवकों और एक युवती को अगवा कर इस समूह ने यातनाएं दी। उनके परिवार को व्हाट्स ऐप पर कॉल कर छोड़ने के लिए फिरौती की रकम मांगी। परिवार वालों ने इन गुर्गों को काठमांडू में 21 लाख 75 हजार रुपये दिए। सीआईबी के एसपी श्याम महतो ने बताया कि तीनों सीजनल वीजा पर रोजगार के लिए सर्बिया गए थे। वहां काम न मिलने पर अवैध रूप से ग्रीस पहुंच गए थे।

सीआईबी के एसपी श्याम महतो के अनुसार पीड़ित परिवारों से जानकारी मिलने के बाद फिरौती की रकम वसूलने वालों धनकुटा जिला के 32 वर्षीय शिवराज कुंवर, काठमांडू के 56 वर्षीय रामेश्वर अर्याल, कपिलवस्तु के 32 वर्षीय प्रकाश बेलवासे और पर्वत जिला के 32 वर्षीय दिल बहादुर थापा को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल अपराधी समूह ने तीनों को छोड़ा नहीं है। नेपाली युवती और युवकों की रिहाई के लिए इंटरपोल के जरिए ग्रीस के होमलैंड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट से संपर्क किया गया है।

error: Content is protected !!