Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

बाबा बूढ़ा अमरनाथ के लिए 779 तीर्थयात्रियों का नौवां जत्था जम्मू से रवाना

जम्मू, 26 अगस्त । जम्मू-कश्मीर के पुंछ स्थित बाबा बूढ़ा अमरनाथ मंदिर के दर्शन के लिए 779 तीर्थयात्रियों का नौवां जत्था शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ। इसमें 446 पुरुष, 308 महिलाएं, और 25 बच्चे शामिल हैं। यह लोग 26 छोटे-बड़े वाहनों से रवाना हुए। 11 दिन तक चलने वाली इस यात्रा में बाहरी राज्यों के श्रद्धालु भी भगवान शिव के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं।

यह मंदिर जम्मू संभाग के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है। यहां की यात्रा छड़ी मुबारक (पवित्र गदा) के आगमन के साथ ही समाप्त होती है। यह तीर्थस्थल पुल्सता नदी के तट पर स्थित है। श्रद्धालु मंदिर में प्रवेश करने से पहले इसमें पवित्र स्नान करते हैं। इसके बाद बाबा के दर्शन करते हैं।

इसी बीच श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा मंदिर तक की यात्रा जम्मू से अस्थाई रूप से स्थगित है। श्रद्धालुओं की संख्या में भारी कमी तथा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मरम्मत कार्य के चलते 23 अगस्त से अमरनाथ यात्रा को जम्मू से अस्थाई रूप से स्थगित कर दिया गया है। अभी तक श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा में बर्फ से बने हिमलिंग रूपी भगवान शिव के 4.5 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

error: Content is protected !!