Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

ऑनलाइन गेमिंग विज्ञापन के विरोध में सचिन तेंदुलकर के आवास के सामने प्रहार संगठन का प्रदर्शन

मुंबई, 31 अगस्त । प्रहार संगठन के अध्यक्ष और विधायक बच्चू कडू ने गुरुवार को भारत रत्न सचिन तेंदुलकर के आवास के सामने ऑनलाइन गेमिंग विज्ञापन के विरोध में प्रदर्शन किया। मुंबई पुलिस की टीम ने बच्चू कडू सहित प्रदर्शन कारियों को हिरासत में लिया और कानूनी कार्रवाई कर छोड़ दिया है।

बच्चू कडू ने पत्रकारों को बताया कि सचिन तेंदुलकर की एक क्रिकेटर के रूप में इज्जत करते हैं, लेकिन वह ऑनलाइन गेमिंग का विज्ञापन करके युवा पीढ़ी को गलत संदेश दे रहे हैं। सचिन तेंदुलकर के बहुत से फैन हैं, जिन्हें यह विज्ञापन प्रभावित करता है। बच्चू कडू ने बताया कि सचिन तेंदुलकर को भारत रत्न पुरस्कार दिया गया है, लेकिन वह जिस तरह से सिर्फ पैसों के लिए ऑनलाइन गेमिंग के विज्ञापनों में काम कर रहे हैं, उससे भारत रत्न पुरस्कार का भी अपमान हो रहा है। बच्चू कडू ने सचिन तेंदुलकर से भारत रत्न पुरस्कार लौटाने की मांग की है।

बच्चू कडू ने कहा कि प्रहार संगठन के कार्यकर्ता हर गणेशोत्सव मंडल के समक्ष अलग से दान पेटी रखेंगे। इस दानपेटी में जमा पैसे को प्रहार संगठन सचिन तेंदुलकर को दान देगा, जिससे सचिन की पैसे के प्रति भूख कुछ कम हो सके।

error: Content is protected !!