Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय : पांच विद्यार्थी पर्वतारोही अभियान प्रशिक्षण हेतु मनाली रवाना

रायपुर, 31 अगस्त । छत्तीसगढ़ एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के 5 विद्यार्थी बुधवार की शाम को पर्वतारोही अभियान प्रशिक्षण हेतु हिमांचल प्रदेश के मनाली के लिए रवाना हुए। यह विद्यार्थी मनाली में एक सितम्बर से 26 सितम्बर तक बेसिक पर्वतारोहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। पर्वतारोहण प्रशिक्षण के लिए रवाना होने वाले छात्रों में कांकेर जिले के अंतागढ़ विद्यालय के किर्तन पदमाकर और हिमालय, नारायणपुर जिले के ओरछा विद्यालय के मासो राम, सूरजपुर जिले के शिवप्रसाद नगर विद्यालय के विकास पैकरा और राजनांदगांव जिले के पेण्ड्री विद्यालय के छात्र सुरेन्द्र शामिल हैं। भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देश अनुसार विद्यार्थियों के साथ संबंधित स्कूलों के प्राचार्यों को भी भेजा गया है।

error: Content is protected !!