Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

अक्षय कुमार की ‘ओएमजी-2’ का ट्रेलर रिलीज, 11 अगस्त को आएगी सिनेमाघरों में

अक्षय कुमार की 2012 की फिल्म ‘ओह माई गॉड’ के सीक्वल ‘ओएमजी-2’ की इस समय काफी चर्चा हो रही है। यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर रिलीज किया गया है।

फिल्म ‘ओएमजी-2’ की पूरी कहानी कांति शरण मुद्गल के परिवार पर आधारित है। 3 मिनट के ट्रेलर में अक्षय कुमार के शिव अवतार ने लोगों का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद कांति शरण मुद्गल के बेटे को स्कूल से निकाल दिया गया है। इसके बाद ट्रेलर में नजर आता है कि कांति शरण का बेटा सुसाइड करने जाता है। उसे स्कूल से भी निकाल दिया गया है। इसके बाद कांति शरण ने देश की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सीधे कोर्ट में याचिका दायर कर दी।

ट्रेलर में एक कोर्ट सीन खास ध्यान खींचता है। इसमें जज पूछते हैं कि आरोपी और शिकायतकर्ता कौन है। इसके बाद पंकज त्रिपाठी (कांति शरण) हाथ उठाकर जवाब देते हैं कि दोनों मैं हूं। तो क्या कांति शरण को मिलेगा न्याय? भगवान शिव शंकर के दूत अक्षय कुमार उनकी कैसे मदद करेंगे? ट्रेलर में बताया गया है कि यह 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इस बीच सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) यानी सेंसर बोर्ड ने ‘ओएमजी-2’ को ‘ए’ सर्टिफिकेट दिया है। 11 अगस्त को रिलीज होने वाली इस फिल्म में अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी के साथ यामी गौतम, गोविंद नामदेव और अरुण गोविल भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

error: Content is protected !!