Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

अमृतसर: मुठभेड़ के बाद तस्कर गिरफ्तार, हथियार व हेरोइन बरामद

चंडीगढ़, 3 अगस्त । अमृतसर में देर रात पुलिस व तस्कर के बीच मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से अवैध हथियार व सात करोड़ मूल्य की हेरोइन बरामद की है।

पुलिस के अनुसार अमृतसर स्पेशल सेल को सूचना मिली थी कि तस्कर गुरलाल सिंह अपनी थार में अवैध हथियार और नशीले पदार्थ लेकर तरनतारन से अमृतसर की तरफ आ रहा है। स्थानीय पुलिस की तरफ से टी पॉइंट सुखेवाल पर नाका लगा लिया। आरोपित नाके पर पहुंचा तो उसने रुकने की बजाए पुलिस पर फायरिंग कर दी और नाका तोड़कर अमृतसर की ओर भाग गया।

पुलिस और तस्कर के बीच गोलियां चली। एक गोली गाड़ी की टायर पर लगी। टायर पंक्चर होने के बाद कार की रफ्तार धीमी हो गई, लेकिन तस्कर तब तक कार को भगाता रहा, जब तक उसके पंक्चर वाला टायर उतर नहीं गया। मानावाला में बेस्ट प्राइस के करीब पुलिस को तस्कर की गाड़ी को रोकने में सफलता मिली।

पुलिस ने तस्कर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उसके पास से चाइना मेड पिस्तौल .30 बोर और 5 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। साथ ही एक किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई, जिसकी इंटरनेशनल वैल्यू तकरीबन 7 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!