Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

मिशन कर्मयोगी के माध्यम से अधिकारियों-कर्मियों को मिलेगी ऑनलाइन ट्रेनिंग

रांची, 3 दिसंबर  । राज्य के अधिकारियों- कर्मियों को मिशन कर्मयोगी के माध्यम से सरकार की योजनाओं-नीतियों को धरातल पर उतारने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जायेगा। कार्मिक सचिव प्रवीण टोप्पो ने इस संबंध में सभी अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव, विभागाध्यक्ष, प्रमंडलीय आयुक्त,उपायुक्तों को पत्र लिखा है।

मिशन कर्मयोगी के जरिये अधिकारियों- कर्मियों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जायेगा। कैपासिटी बिल्डिंग कमीशन नई दिल्ली एवं कर्मयोगी भारत, स्पेशल पपर्स वेह्किल नई दिल्ली के साथ झारखंड सरकार ने एमओयू किया है। साथ ही इस संबंध में कार्मिक के अधीन श्री कृष्ण लोक सेवा संस्थान को नोडल कार्यालय नामित किया है।

मिशन कर्मयोगी के तहत विभिन्न विभागों, कार्यलयों में कार्यरत पदाधिकारियों को आइजीओटी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जायेगा। सभी विभागों को कहा गया है कि वे एक नोडल पदाधिकारी इसके लिए नामित करें। एडमिन नंबर बनाया जायेगा। कंप्यूटर-मोबाइल में एप को डाउनलोड किया जायेगा।

इससे संबंधित विभाग अपने अधीनस्थ अधिकारियों- कर्मियों को इसके माध्यम से किसी विशेष विषय में ट्रेनिंग दिला सकेंगे। ट्रेनिग अधिकारियों के गोपनीय अभ्ययुक्तियों में दर्ज होगा, जिसके आधार पर उन्हें प्रमोशन दिया जायेगा।

error: Content is protected !!