Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

मुंबई के गिरगांव में चारमंजिला इमारत में लगी आग, दो की मौत

मुंबई, 03 दिसंबर  । महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के गिरगांव चौपाटी में स्थित चार मंजिला इमारत में शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे लगी आग में दो लोगों की झुलसकर मौत हो गई। बीएमसी (बृहन्मुंबई महानगर पालिका) ने बयान में दो लोगों की मौत होने की पुष्टि की है। बीएमसी ने कहा है कि दमकल कर्मियों ने तीन लोगों को सुरक्षित बचाया है। आग पर नियंत्रण पा लिया गया।

बीएमसी ने कहा कि मुंबई के गिरगांव चौपाटी इलाके में गोमती भवन इमारत में लेवल-2 की आग लगी थी। दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग इमारत की तीसरी और चौथी मंजिल तक ही सीमित रही। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रंगनेकर रोड स्थित गोमती भवन की दूसरी और तीसरी मंजिल पर रात करीब साढ़े नौ बजे आग लगने की जानकारी मिली थी। इसके बाद दमकल की दस गाड़ियां और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग लगने का कारण तत्काल पता नहीं चल सका है। अधिकारियों ने कहा कि इमारत से दो लोगों के झुलसे हुए शव बरामद किए गए। मृतकों में पुरुष और महिला शामिल हैं।

error: Content is protected !!