Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

हरियाणा के नूंह में जलाभिषेक यात्रा आज, बार्डर सील, चप्पे-चप्पे पर पहरा

नूंह (हरियाणा), 28 अगस्त । विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के आह्वान पर यहां आज की जलाभिषेक यात्रा को लेकर प्रशासन का दम फूला हुआ है। प्रशासन ने पूर्व की घटना से सबक लेते हुए जिले की सभी सीमाओं को सील कर दिया है। इंटरनेट सेवा शनिवार दोपहर से ही बंद की जा चुकी है। जिले में एहतियातन निषेधाज्ञा (धारा 144) लागू है। नल्हड़ मंदिर के आसपास सुरक्षा चक्र सुदृढ़ किया गया है।

उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने कहा है कि 28 अगस्त की संभावित जलाभिषेक यात्रा के मद्देनजर सख्त व्यवस्था की गई है। यात्रा में शामिल लोगों को सीमा पर ही रोक लिया जाएगा। जिले की सभी सीमाओं को रविवार शाम से ही सील किया जा चुका है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 57 स्पेशल ड्यूटी मजिस्ट्रट नियुक्त किए गए हैं। आज सुबह 11 बजे अधिकारियों की बैठक होगी। बैठक में फरीदबाद के मंडलायुक्त विकास यादव के अलावा 31 जुलाई से ही नूंह में कैंप कर रहीं एडीजीपी ममता सिंह, नोडल ऑफिसर अजीत बालाजी जोशी और पुलिस अधीक्षक नरेंद बिजारणियां सहित कई अधिकारी शामिल होंगे। जिले की सीमाओं पर पुलिस के अलावा आरएएफ, आईटीबीपी और अन्य अर्धसैनिक बलों के जवानों तैनात किया गया है। सभी शिक्षण संस्थाओं में 28 अगस्त को छुट्टी घोषित की गई है। बैंक भी बंद रहेंगे।

error: Content is protected !!