Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

मूवी डेट पर गए ऋतिक रोशन और सबा आजाद, हुए ट्रोल

बॉलीवुड में इस वक्त चर्चाओं का तूफान चल रहा है। ये जोड़ी है एक्टर ऋतिक रोशन और एक्ट्रेस सबा आजाद की। ये दोनों पिछले कई महीनों से सुर्खियों में बने हुए हैं। वे हमेशा एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करते हुए नजर आते हैं। हाल ही में रितिक और सबा दोनों हाथों में हाथ डाले ”मूवी डेट” पर गए थे। हालांकि इस बीच दोनों को एक बुरी स्थिति का सामना करना पड़ा है। ऐसे में कई लोगों ने इस जोड़ी को ट्रोल किया है।

हाल ही में सबा आजाद और ऋतिक रोशन को मुंबई के एक थिएटर में स्पॉट किया गया। इस बार दोनों ने साथ में फिल्म देखी। हालांकि जब ये दोनों थिएटर से बाहर निकल रहे थे तो कुछ लोगों ने इन्हें घेर लिया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्टर ऋतिक रोशन और एक्ट्रेस सबा आजाद थिएटर से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं। हालांकि, इसी बीच कुछ पैपराजी फोटो के लिए उनका नाम पुकारने लगते हैं। वहीं, दूसरे लोगों की भी उन पर नजर पड़ जाती है और वहां भीड़ जमा होने लगती है। हालांकि, दोनों इस भीड़ के बीच से रास्ता बनाकर आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं।

इस दौरान कुछ फैंस और पैपराजी भी ऋतिक और सबा के साथ तस्वीरें लेने के लिए आगे बढ़ते हैं। इस बीच वहां पर हाथापाई भी देखने को मिली। तो, उनकी तस्वीरें क्लिक करने पर सचमुच लोगों को उनके पीछे भागते देखा गया। इन सबके बीच रास्ता बनाते हुए यह दोनों अपनी कार तक पहुंच ही रहा थे कि कुछ लोग उनकी कार में भी घुस आए। इस बार न सिर्फ वहां इकट्ठा हुए लोगों को बल्कि ऋतिक और सबा को भी झटका सहना पड़ा। हालाँकि, वह बिना कोई प्रतिक्रिया दिए चले गए।

अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग दोनों को ट्रोल भी कर रहे हैं। कई लोगों ने इस कपल को ट्रोल किया है और उन्हें ”डिजास्टर कपल” कहा है। तो वहीं इस वीडियो पर एक शख्स ने कमेंट करते हुए कहा, ”ऋतिक सर इतने हैंडसम होने का क्या फायदा जब लोग आपकी गर्लफ्रेंड को देखकर गालियां देंगे”। तो वहीं दूसरे ने लिखा, ”पिता और बेटी का प्यार” कुछ लोगों ने तो यहां तक कह दिया कि सुजैन रितिक के लिए सबा से बेहतर थीं।

error: Content is protected !!