Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

नूंह हिंसा में सीआईडी इंस्पेक्टर के वायरल वीडियो से पुलिस सूचना तंत्र सवालों के घेरे में

चंडीगढ़, 05 अगस्त । हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा के बाद एक सीआईडी इंस्पेक्टर के वायरल वीडियो से पुलिस सूचना तंत्र सवालों के घेरे में है। इस वीडियो में दावा किया गया है कि उसके पास इस हिंसा को लेकर समय रहते इनपुट आ गया था। उसने उच्च अधिकारियों को सूचित भी किया।

सनसनीखेज इस वीडियो पर उच्च अधिकारियों का कहना है कि केवल भीड़ जुटने का इनपुट था। व्यापक पैमाने पर दंगों को लेकर कोई इनपुट नहीं था। परस्पर विरोधी दावों के बीच हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने आज कहा कि एक स्टिंग आपरेशन का वीडियो वायरल हुआ है। इसे जांच के लिए गृह सचिव के पास भेजा गया है। विज का कहना है कि इंस्पेक्टर ने इनपुट किस अधिकारी के साथ साझा किया और उस अफसर ने क्या कार्रवाई की, इस पर गृह सचिव से रिपोर्ट मांगी गई है।

error: Content is protected !!