Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

राष्ट्रपति आज दिव्यांगजन अंतरराष्ट्रीय दिवस पर राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी

नई दिल्ली, 03 दिसंबर । दिव्यांगजन अंतरराष्ट्रीय दिवस पर आज (रविवार) राष्ट्रीय राजधानी के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विभिन्न श्रेणी के राष्ट्रीय पुरस्कारों का वितरण करेंगी। वो केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस समारोह की मुख्य अतिथि होंगी।

पीआईबी की विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ऐसे उत्कृष्ट दिव्यांगजनों, व्यक्तियों और संगठनों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी, जो दिव्यांग व्यक्तियों के सशक्तिकरण के लिए काम कर रहे हैं। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार समारोह की अध्यक्षता करेंगे। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले, ए. नारायणस्वामी और प्रतिमा भौमिक भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगी।

error: Content is protected !!