Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

विस चुनाव परिणामः शुरुआती रुझान में मप्र, राज. और छग में भाजपा को बढ़त, तेलंगाना में कांग्रेस आगे

नई दिल्ली, 03 दिसंबर । चार राज्यों में जारी मतगणना के शुरुआती घंटों के बाद के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश और राजस्थान में आगे है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में लगातार दूसरी बार बढ़ता बना ली है और वह तेलंगाना में भी आगे चल रही है।

निर्वाचन आयोग के मुताबिक सुबह 10 बजे तक मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी 104 विधानसभा सीट पर बढ़ता बनाए हुए है, जबकि उसकी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उससे बहुत पीछे 44 पर नजर आ रही है। भाजपा राजस्थान में भी बहुमत के बराबर यानी 100 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है जबकि कांग्रेस 68 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

छत्तीसगढ़ में भाजपा 23 सीटों के साथ बढ़त बनाए हुए है तो कांग्रेस कांटे की टक्कर के साथ 20 सीटों पर आगे चल रही है। तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति के हाथ से सत्ता खिसकती दिख रही है। कांग्रेस 47 सीट पर आगे चल रही है जबकि सत्तारूढ़ बीआरएस 28 सीट पर बढ़त बनाए हुए है।

error: Content is protected !!