Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

नूंह हिंसा: गुरुग्राम में हालात सामान्य होने पर हटाई गई धारा 144

गुरुग्राम, 7 अगस्त । नूंह हिंसा के बाद से गुरुग्राम में लगी धारा 144 सोमवार को जिलाधीश एवं उपायुक्त निशांत कुमार यादव के आदेशों पर हटा दी गई। गुरुग्राम जिला में 31 जुलाई को नूंह हिंसा वाले दिन से ही धारा 144 लगी हुई थी।

31 जुलाई को नूंह जिला में हुए सांप्रदायिक तनाव के मद्देनजर गुरुग्राम जिला में धारा 144 लागू करने के आदेश दिए गए थे। वर्तमान स्थिति के मूल्यांकन के बाद और विभिन्न एजेंसियों से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर जिला गुरुग्राम में सामान्य स्थिति वापस आ गई है। जिसके बाद धारा 144 के तहत लगाए गए प्रतिबंधों को जारी रखने की आवश्यकता नहीं है।

जारी आदेशों में सभी नागरिकों को सलाह दी गयी है कि वे सावधानी बरतें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत अधिकारियों को दें। साथ ही कहा गया है कि प्रशासन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है, और शांतिभंग करने के किसी भी प्रयास या सांप्रदायिक सद्भाव को खतरे में डालने वाले कृत्यों से सख्ती से निपटा जाएगा।

error: Content is protected !!