Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

अमेरिका से अभिषेक ने ईडी पर साधा निशाना

कोलकाता, 07 अगस्त । आंख की चिकित्सा के लिए अमेरिका के न्यूयॉर्क में मौजूद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने वहीं से सोशल मीडिया के जरिए केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि केंद्रीय एजेंसी में ऐसे अयोग्य अधिकारी है जो उनके नाम से फर्जी खबरें मीडिया में फैला रहे हैं। सोमवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा है, ”प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) में अक्षम लोगों की मौजूदगी वाकई निराशाजनक है। अपने संरक्षकों को खुश करने के लिए मीडिया में नियमित रूप से मनगढ़ंत कहानियां फैलाने की उनमें अतुलनीय प्रतिभा है। लेकिन यह बहुत दुखद है कि वर्षों तक जांच के नाम पर करदाताओं का पैसा बर्बाद करने के बाद भी वे अदालत में उचित सबूत पेश नहीं कर पाते। वे देश की सेवा करने के लिए दिए गए कर्तव्य की भी उपेक्षा करते हैं। यह बात निस्तारित और दोषी साबित हुए मामलों के आंकड़ों से साबित होती है। परिणामस्वरूप, अब हमें आश्चर्य नहीं होता कि ईडी की सजा दर केवल 0.5 प्रतिशत क्यों है, ऐसे दुर्भाग्यशाली लोगों के प्रति सहानुभूति जगती है।”

सवाल उठता है कि आंख का इलाज कराने अमेरिका जाने के बाद अभिषेक ने ईडी पर हमला क्यों बोला।

दरअसल पिछले हफ्ते ईडी की चार्जशिट की एक प्रति वायरल हुई थी जिसमें अभिषेक बनर्जी का नाम था। केंद्रीय एजेंसी ने दावा किया था कि कालीघाट वाले काकू अभिषेक बनर्जी का संदेश लेकर के नियुक्ति भ्रष्टाचार के मास्टरमाइंड में से एक प्राथमिक शिक्षा परिषद के पूर्व अध्यक्ष माणिक भट्टाचार्य के पास जाया करते थे। इसके बाद से इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में अब ईडी सीधे तौर पर अभिषेक बनर्जी पर शिकंजा कसने की तैयारी में है।

error: Content is protected !!