Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

पंजाब में एनआईए ने की कई जगह छापेमारी

चंडीगढ़, 1 अगस्त । एनआईए की टीमों ने टेरर फंडिंग और पाकिस्तानी कनेक्शन के संदेह पर मंगलवार को पंजाब में कई स्थानों पर छापेमारी की। एनआईए की टीम ने मोहाली के फेज-थ्री-बी टू में आतंकी परमजीत सिंह पम्मा के घर पर आज सुबह छापा मारा। टीम ने यहां पूरे घर को खंगाला। खालिस्तानी आतंकी पम्मा अभी विदेश में रहता है। यहां पर उसके बुजुर्ग माता-पिता रहते हैं। उस पर पंजाब में पटियाला और हरियाणा के अंबाला में बम धमाके करवाने का आरोप है। कुछ दिन पहले भी आतंकी पम्मा के घर पर रेड हुई थी।

एनआईए को संदेह है कि पम्मा अभी भी अपने माता-पिता के साथ संपर्क में है। वह साल 2000 से अपने परिवार के साथ ब्रिटेन में शरण लिये हुए है। 2015 में उसे पुर्तगाली पुलिस ने गिरफ्तार किया था लेकिन भारत में उसका प्रत्यर्पण नहीं हो पाया था।

इस बीच पंजाब के होशियारपुर जिले के कस्बा हरियाणा में भी एनआईए की टीम ने आज सुबह अध्यापक सर्बजोत सिंह के घर पर छापा मारा। टीम ने घर में मौजूद कई लोगों के बयान दर्ज किए और सर्बजोत का मोबाइल अपने कब्जे में लिया। उन्हें तीन अगस्त को दिल्ली दफ्तर में पेश होने के निर्देश दिए गए हैं। जिस समय छापा मारा गया, उस समय सर्बजोत सिंह घर पर नहीं था। वह कहीं रिश्तेदारी में था। इसके बाद एनआईए सर्बजोत को लेकर आई और दोबारा सर्च की। उन्होंने बताया कि इस साल बैसाखी के दिन शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा भेजे गए जत्थे के साथ वह पाकिस्तान में गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब के दर्शन करने गए थे। दस दिन बाद दोबारा घर वापसी की थी।

एनआईए ने मुक्तसर जिला के गांव सारवा बोदला में किसान नेता सतनाम सिंह की ढाणी पर रेड की। रेड के दौरान किसान की कोठी के बाहर लोगों का जमावड़ा लगा रहा। पूछताछ के दौरान किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई। एनआईए की टीम जाते समय सतनाम सिंह का फोन अपने साथ ले गई। सतनाम सिंह का भाई अरविंदर सिंह इंग्लैंड में रहता है। कल ही इंग्लैंड से वापस आया है। एनआईए की टीम ने पटियालाnia in pun में खालसा एड के ठिकानों पर छापा मारा। टीम करीब एक घंटे तक रही। इस दौरान उन्होंने ऑफिस में रखे हुए सभी रिकॉर्ड चेक किए।

error: Content is protected !!