Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

पंजाब में बाढ़ प्रभावित 98 प्रतिशत जलापूर्ति योजनाएं बहाल

चंडीगढ़, 1 अगस्त । पंजाब में बाढ़ के कारण प्रभावित हुई गांवों की 97.56 प्रतिशत जल आपूर्ति योजनाओं की मरम्मत कर दी गई है। बाढ़ के कारण दक्षिणी, उत्तरी और केंद्रीय जोन की 369 जल सप्लाई योजनाएं प्रभावित हुई थीं, जिनमें से 360 योजनाओं की मरम्मत कर दी गई है। यह जानकारी राज्य के जलापूर्ति और स्वच्छता विभाग के मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने मंगलवार को यहां दी।

उन्होंने बताया कि सिर्फ़ नौ योजनाएं बाकी हैं, जो जल्द चालू कर दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जुलाई के दूसरे हफ्ते में जल आपूर्ति योजनाओं की मरम्मत के लिए 10 करोड़ रुपये के फंड जारी किये थे और निर्देश दिए थे कि प्रभावित लोगों तक हर हाल में साफ़ पीने योग्य पानी पहुंचाया जाए।जिम्पा ने भी विभाग के उच्च अधिकारियों और फील्ड स्टाफ के साथ मीटिंग करके हिदायत की थी कि बाढ़ प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों में पीने वाले साफ़ पानी की कोई किल्लत न आने दी जाये।

गौरतलब है कि जो जल आपूर्ति योजनाएं बाढ़ के कारण प्रभावित हुई थीं, उन योजनाओं के लाभार्थियों को मुख्यमंत्री की हिदायतों पर वैकल्पिक प्रबंधों द्वारा साफ़ पानी की आपूर्ति को सुनिश्चित बनाया गया था। जिन इलाकों में पाइप द्वारा पानी नहीं पहुंच सकता था, वहां अपेक्षित मात्रा में पानी के टैंकर भेजे गए थे।

जिम्पा ने बताया कि राजपुरा डिवीज़न की दो योजनाएं और जालंधर डिवीज़न नंबर तीन की सात योजनाओं समेत कुल नौ योजनाओं पर मरम्मत का काम जारी है। जल्द ही ये योजनाएं भी कार्यशील हो जाएंगी। दोनों सर्कलों के अधिकारी और कर्मचारी इनकी मरम्मत के लिए सक्रियता से काम कर रहे हैं।

error: Content is protected !!