Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

एनएचएआई ने पंजाब सरकार का प्रस्ताव किया रद्द, कर्मचारियों को देना होगा टोल

एनएचएआई ने पंजाब सरकार का प्रस्ताव किया रद्द, कर्मचारियों को देना होगा टोल

चंडीगढ़, 24 जून । नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने पंजाब सरकार को झटका देते हुए कर्मचारियों व अधिकारियों का टोल फ्री करने से इनकार कर दिया है। पंजाब सरकार विधानसभा के विशेष सत्र में भी इस प्रस्ताव को पारित कर चुकी है।

सरकार ने बीते आठ जून को एनएचएआई को भेजे अपने आदेश में कहा था कि एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, एसडीओ, जेई, पटवारी, जिलेदार, डिप्टी कलेक्टर वाटर रिसोर्स जो अपनी ड्यूटी के लिए टोल बैरियर पार करते हैं, उन्हें टोल टैक्स फ्री किया जाए। प्रिंसिपल सेक्रेटरी वाटर रिसोर्स ने इस बारे में हरियाणा के पंचकूला में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के रीजनल ऑफिस को भी पत्र लिखा था। उन्होंने एनएचएआई को लिखा कि बताए गए सभी अधिकारियों-कर्मचारियों जिनकी कैटेगरी के बारे में सूचित किया गया है, को टोल टैक्स से मुक्त किया जाए।

एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी विपनेश शर्मा ने जल स्रोत विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर कहा है कि जल स्रोत विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की श्रेणियां नेशनल हाइवे फील रूल 2008 के पहरा 11 में बताए गए व्यक्तियों, अधिकारियों आदि की सूची में नहीं आते हैं। जिसके चलते पंजाब सरकार के इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं कर सकता।

एनएचएआई के पत्र के बाद अब इन अधिकारियों को पंजाब सरकार के टोल पर तो छूट मिलेगी, लेकिन नेशनल हाइवे के टोल पर पैसे देने होंगे।

error: Content is protected !!