Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

कनाडा में फंसे भारतीय विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री मान को लिखा पत्र, मदद की लगाई गुहार

कनाडा में फंसे भारतीय विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री मान को लिखा पत्र, मदद की लगाई गुहार

चंडीगढ़, 24 जून । ट्रैवल एजेंटों की धोखाधड़ी से कनाडा में फंसे भारतीय विद्यार्थियों को निर्वासित किए जाने का खतरा अभी टला नहीं है। करीब सात सौ विद्यार्थियों ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखकर एजेंट के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। इसी बीच एक आरोपित एजेंट बृजेश मिश्रा गिरफ्तार कर लिया गया है।

पंजाब के करीब सात सौ विद्यार्थी फर्जी दस्तावेजों के बल पर करीब पांच साल पहले कनाडा गए थे। वहां जब उनके दस्तावेज फर्जी साबित हुए तो कनाडा सरकार ने उन्हें वापस भेजने का ऐलान कर दिया। कनाडा में बसे पंजाबी मूल के सांसदों के हस्तक्षेप के बाद वहां इस मामले की जांच की जा रही है। शनिवार को खबर आई कि कनाडा पुलिस ने एजेंट बृजेश मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है।

विद्यार्थियों ने अपने पत्र में मुख्यमंत्री मान से कहा है कि उनके साथ धोखाधड़ी करने वालों में मुख्य आरोपित एजेंट बृजेश मिश्रा समेत कुल पांच एजेंट्स हैं। इन सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। विद्यार्थियों ने पंजाब में रहने वाले अपने परिवारों की आर्थिक मदद किए जाने की भी अपील की है।

error: Content is protected !!