Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

छग विसचुनाव : नई सरकार के लिए मतगणना शुरू

रायपुर , 03 दिसंबर  । छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम आज (रविवार) को आएगा। सभी 90 सीटों पर मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हो गई है। राज्य में दो चरणों में वोटिंग हुई थी, यहां वोट का प्रतिशत 76.31 फीसदी रहा जो साल 2018 के मुकाबले (76.88) मामूली नीचे था।

छत्तीसगढ़ में शुरुआती रुझान की बात करें तो अभी 8ः30 बजे तक भाजपा 30 और कांग्रेस 26 सीटों पर आगे चल रही है। आम आदमी पार्टी और जनता कांग्रेस जे खाता भी नहीं खुला है।

छत्तीसगढ़ में दोपहर बाद तस्वीर पूरी तरह से साफ हो जाएगी कि जनता ने इस बार किसके सिर पर जीत का सेहरा रखा है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने कहा है कि मतगणना के प्रत्येक चक्र (राउंड) के पूरा होने पर परिणाम को ऑनलाइन अपडेट किया जाएगा। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग ने वेब आधारित एनकोर एप्लीकेशन तैयार किया है। (इनेबलिंग कम्यूनिकेशन ऑन रियल टाइम एनवायरमेंट) के माध्यम से रिटर्निंग अधिकारी मतगणना के प्रत्येक चक्र के बाद परिणामों को अद्यतन करेंगे।

error: Content is protected !!