Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

पाकिस्तान में आतंकवादियों ने नौ बस यात्रियों को मौत के घाट उतारा

इस्लामाबाद, 03 दिसंबर  । पाकिस्तान के गिलगित बाल्टिस्तान क्षेत्र में शनिवार को आतंकियों ने एक यात्री बस पर अंधाधुंध गोलियां बरसाकर नौ लोगों को मौत के घाट उतार दिया। इस हमले में 26 अन्य घायल हो गए। पाकिस्तान के प्रमुख अखबार डॉन के अनुसार गिलगित से रावलपिंडी जा रही बस पर शाम 6:30 बजे चिलास के पास हमला हुआ।

डॉन के अनुसार हमले के बाद चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया और बस सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई। चिलास के पुलिस उपायुक्त आरिफ अहमद के हवाले से अखबार ने कहा कि पांच मृतकों की पहचान हो गई है। मृतकों में दो सैनिक भी हैं। घायलों में विशेष सुरक्षा इकाई का एक जवान भी शामिल है। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बताई गई है।

error: Content is protected !!