Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

भारत में नर्सिंग की पढ़ाई के लिए जाने से पहले नेपाली छात्रों को अब एनओसी लेना अनिवार्य

काठमांडू 25 अगस्त, । नेपाल सरकार ने नर्सिंग की पढ़ाई के लिए भारत जाने वाले अपने छात्र-छात्राओं के लिए नेपाल शिक्षा मंत्रालय से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) लेना अनिवार्य कर दिया है। शिक्षा मंत्रालय ने कहा है कि बिना एनओसी के अध्ययन करने गए युवाओं के सर्टिफिकेट को नेपाल में मान्यता नहीं दी जाएगी।

यह जानकारी शिक्षा मंत्रालय के चिकित्सा शिक्षा आयोग के सदस्य सचिव कृष्ण प्रसाद काप्री ने दी। उन्होंने कहा आयोग ने एनओसी देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। काप्री ने बताया कि भारत के बिहार, यूपी और बंगाल में नेपाल की सीमा से सटे शहरों में नेपाल के छात्रों को लक्षित करते हुए पचासों नर्सिंग कॉलेज खुल गए हैं। इनमें से अधिकांश संस्थानों के पास मान्यता नहीं है। इसलिए एनओसी की व्यवस्था की गई है, जिससे देश के युवाओं के साथ धोखाधड़ी न हो सके।

नेपाल के शिक्षा मंत्रालय और चिकित्सा शिक्षा आयोग ने भारत सरकार से मान्यता प्राप्त नर्सिंग शिक्षण संस्थानों की सूची मांगी है। उसी सूची के आधार पर मान्यता प्राप्त संंस्थानों में पढ़ने जाने के लिए एनओसी का प्रावधान किया गया है।

error: Content is protected !!