Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर अल्लू अर्जुन के घर में खुशी का माहौल

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के लिए फिल्म ”पुष्पा” बेहद खास बन गई है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता मिली थी। इसके बाद इस फिल्म के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है, जो अब तक किसी भी साउथ फिल्म ने नहीं किया था। कई तेलुगु फिल्मों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। हालाँकि, आज तक किसी भी तेलुगु अभिनेता ने राष्ट्रीय पुरस्कार नहीं जीता। अब अल्लू अर्जुन को उनकी फिल्म ”पुष्पा” के लिए नेशनल अवॉर्ड दिया गया है। इस अवॉर्ड के बाद एक्टर के घर में खुशी का माहौल बन गया है।

सोशल मीडिया पर इस समय कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें लोग अल्लू अर्जुन को बधाई देने के लिए उनके घर पहुंचते दिख रहे हैं। इस खास मौके पर लोग उन्हें गले लगाकर बधाई दे रहे हैं। अल्लू अर्जुन के घर के बाहर भी कई फैंस जमा हो गए हैं। इस खास मौके पर करीबी दोस्त भी उनके घर पहुंचे।

अल्लू के पिता अल्लू अरविंद को भी अपने बेटे पर गर्व है। अल्लू अरविंद ने अपने बेटे को गले लगाकर खुशी जाहिर की। ”पुष्पा” के डायरेक्टर सुकुमार भी अल्लू अर्जुन के घर गए। इसके अलावा और भी लोग अल्लू अर्जुन से मिल कर उन्हें बधाई दे रहे हैं।

फिल्म ”पुष्पा दा राइज” ने दुनियाभर में 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। फिल्म को हिंदी भाषा में भी काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म की सफलता को देखते हुए फिलहाल इसके दूसरे पार्ट पर भी काम किया जा रहा है और लगातार इस फिल्म को लेकर अपडेट्स सामने आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के पहले पार्ट के लिए अल्लू अर्जुन को 45 करोड़ रुपये दिए गए थे। अब वह फिल्म के दूसरे पार्ट के लिए 85 करोड़ रुपये लेने जा रहे हैं।

error: Content is protected !!