
पूर्वी चंपारण,26 नवम्बर । नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर जिला शिक्षा विभाग के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम के तहत रविवार को समाहरणालय परिसर से छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली।
प्रभातफेरी को डीएम सौरभ जोरवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रभात फेरी के माध्यम से छात्र-छात्राओं द्वारा नशा मुक्ति से संबंधित नारा लगाकर लोगों को जागरूक किया गया।
नशा छोड़ो ,बोतल तोड़ो, घर को जोड़ो।
जन-जन का यही पुकार ,नशा मुक्त हो बिहार।
मद्य निषेध हितकारी है, बिटिया की बात प्यारी है।
नशा मुक्ति से आई खुशहाली, दूर होगी सबकी बदहाली।
गृह क्लेश और मार पिटाई, अब तो छोड़ो यह नशे की लत भाई प्रभात फेरी में एमजे के गर्ल्स इंटर कॉलेज, मंगल सेमिनरी, जिला स्कूल, गोपाल साह विद्यालय ,मुजीब बालिका उच्च विद्यालय ,प्रभावती गुप्ता बालिका उच्च विद्यालय, गौरीशंकर मध्य विद्यालय, महावीर मध्य विद्यालय ,बाल निकेतन मध्य विद्यालय, महावीर ललित मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकालकर शहर भर में जागरूकता फैलाई।
उल्लेखनीय है,कि शिक्षा विभाग द्वारा नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर प्रखंड स्तरीय विद्यालयों में निबंध, लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है।
इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी,श्रम अधीक्षक ,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, उत्पाद अधीक्षक सहित अन्य विभाग के पदाधिकारी गण एवं स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

