Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

गुजरात के मुख्यमंत्री पटेल सात दिन के विदेश प्रवास पर जापान पहुंचे

अहमदाबाद, 26 नवंबर  । गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल रविवार सुबह जापान पहुंचे। वाइब्रेंट गुजरात समिट-2024 के तहत शीर्ष प्रतिनिधिमंडल के साथ वे 7 दिन तक विदेश प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे सिंगापुर भी जाएंगे। इससे पूर्व शनिवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन-पूजन के बाद शनिवार शाम मुंबई से वे जापान के लिए रवाना हुए थे।

जापान पहुंचने पर मुख्यमंत्री पटेल का भारतीय राजदूत सीबी जॉर्ज और दूतावास के अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री वाइब्रेंट गुजरात समिट-2024 के प्रमोशन के लिए जापान में कई बड़े उद्यमियों से मिलेंगे। साथ ही अलग-अलग प्रांतों के गवर्नर्स के साथ वन टू वन बैठक करेंगे। इस दौरान रोड शो का भी आयोजन किया जाएगा।

गुजरात में अगले साल जनवरी में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट का आयोजन होना है। इसकी तैयारियों के तहत राज्य के बड़े शहरों में रोड शो, समारोहों का आयोजन कर निवेशकों के बीच माहौल बनाया जा रहा है। इसी के तहत मुख्यमंत्री 2 दिसंबर तक जापान और सिंगापुर के प्रवास पर रहेंगे।

मुख्यमंत्री के साथ राज्य के मुख्य सचिव राजकुमार, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव पंकज जोशी, उद्योग-खान विभाग के एसीएस एस जे हैदार, गिफ्ट सिटी के वरिष्ठ प्रतिनिधि, गुजरात की रेसिडेंट कमिश्नर आरती कंवर, इंडेक्स्ट बी के प्रबंध निदेशक गौरांग मकवाणा और मुख्यमंत्री के निजी सिचव नील पटेल भी विदेश प्रवास पर साथ गए हैं। मुख्यमंत्री और उनके साथ जाने वाला अधिकारियों का दल 26 से 30 नवंबर तक जापान में रहेगा। इसके बाद 1 और 2 दिसंबर को मुख्यमंत्री सिंगापुर में रहेंगे।

error: Content is protected !!