Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद को किया नमन

नई दिल्ली, 03 दिसंबर  । देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को आज (रविवार) कृतज्ञ राष्ट्र ने 139वीं जयंती पर याद किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में डॉ. राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने एक्स पर लिखा-‘ हमारे इतिहास के महत्वपूर्ण क्षणों में डॉ. राजेंद्र प्रसाद की गहन बुद्धिमत्ता और दृढ़ नेतृत्व अत्यंत गर्व का विषय है। लोकतंत्र और एकता के विजेता के रूप में उनके प्रयास पीढ़ियों तक गूंजते रहेंगे। उनकी जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।’ इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी ने भी प्रथम राष्ट्रपति और संविधान सभा के अध्यक्ष ‘भारत रत्न’ डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर उन्हें याद करते हुए नमन किया।

error: Content is protected !!