Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

अब तक के मतगणना रुझान में तीन राज्यों में भाजपा और तेलंगाना में कांग्रेस जीत की ओर

नई दिल्ली, 03 दिसंबर  । देश के चार राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए हो रही मतगणना के अब तक के रुझान में भारतीय जनता पार्टी तीन राज्यों में जीत रही है और तेलंगाना में कांग्रेस, बीआरएस को सत्ता से हटा रही है। मध्य प्रदेश में स्पष्ट रूप से भाजपा को बड़ा बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। राजस्थान में भाजपा, कांग्रेस से आगे चल रही है और रुझानों में बहुमत लेती दिखाई दे रही है। वहीं छत्तीसगढ़ में सत्तारूढ़ कांग्रेस को भाजपा पटखनी देती दिख रही है।

चुनाव आयोग के अनुसार छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों में 51 भाजपा, 37 कांग्रेस, एक जीजीपी और एक सीपीआई को मिल सकती है। मध्य प्रदेश की 230 सीटों में से भाजपा 158, कांग्रेस 70, बसपा एक और एक सीट अन्य के खाते में जा रही है। राजस्थान में भाजपा को 115, कांग्रेस को 68, बसपा को तीन और अन्य को 13 सीटें मिलती दिख रही हैं। तेलंगाना में कांग्रेस को 66, भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को 37, भाजपा को 8, एआईएमआईएम को 3 और सीपीआई को एक सीट मिल सकती है। यह रुझान दोपहर 12:00 बजे तक के हैं। इनमें बदलाव हो सकता है।

इन चार राज्यों की बड़ी दो पार्टियों को मिले प्रतिशत पर विचार किया जाए तो छत्तीसगढ़ में भाजपा को 45.53 और कांग्रेस को 42.15 प्रतिशत मत मिला है। मध्य प्रदेश में भाजपा को 48.50 और कांग्रेस को 40.37 प्रतिशत वोट मिला है। राजस्थान में भाजपा को 42.02 और कांग्रेस को 38.88 प्रतिशत वोट मिला है। तेलंगाना में कांग्रेस को 40.29 और बरस को 38.17 प्रतिशत मत मिला है।

error: Content is protected !!