Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

बुलढाणा जिले में एसटी बस पलटने से 25 यात्री घायल |

 बुलढाणा जिले में एसटी बस पलटने से 25 यात्री घायल

मुंबई, 25 जुलाई । बुलढाणा जिले में राजुर घाट पर मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे एसटी बस टायर फट जाने से गहरी खाई में पलट गई। इस हादसे में बस में सफर कर रहे 25 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को बुलढ़ाणा जनरल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बुलढ़ाणा पुलिस की टीम बस को खाई से बाहर निकालने का प्रयास कर रही है।

पुलिस के अनुसार एसटी बस आज सुबह 55 यात्रियों को लेकर राजोरी से बुलढ़ाणा की ओर जा रही थी। अचानक राजुर घाट पर बस का अगला टायर फट गया, जिससे बस अनियंत्रित होकर घाट पर ही सड़क के बगल में खाई में पलट गई। इस घटना में 25 यात्री घायल हो गए। घायलों को तुरंत इलाज के लिए बुलढ़ाणा जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

error: Content is protected !!