Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

मध्य प्रदेश की राजधानी समेत कई जिलों में होगी भारी बारिश

मध्य प्रदेश की राजधानी समेत कई जिलों में होगी भारी बारिश

भोपाल, 24 जून । मध्य प्रदेश में ‘बिपरजॉय’ तूफान की स्थिति भले ही कमजोर हुई है, लेकिन प्री-मानसून की एक्टिविटी बढ़ गई है। शुक्रवार की तरह ही शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में हल्की तो कहीं भारी बारिश हो रही है। राज्य में भोपाल, गुना, अशोकनगर, आगर, राजगढ़, विदिशा, और रायसेन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।

भोपाल मौसम विज्ञान विभाग केन्द्र के वरिष्ठ विशेषज्ञ वेद प्रकाश सिंह ने शनिवार सुबह बताया कि इंदौर, देवास, धार/मांडू, शाजापुर, उज्जैन/महाकालेश्वर, सीहोर में बिजली के साथ भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। उन्होंने कहा कि साथ ही भोपाल/बैरागढ़ एपी, गुना, अशोकनगर, आगर, राजगढ़, विदिशा, रायसेन में बिजली गिरने के साथ मध्यम से तीव्र बारिश जारी रहने की संभावना है।

वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ वेद प्रकाश सिंह का कहना है कि इन जिलों के अतिरिक्त सांची/भीमबेटका, खरगोन/महेश्वर, अलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी/बावनगजा और सुबह के समय शिवपुरी, सागर, नर्मदापुरम/पचमढ़ी, हरदा, बुरहानपुर, रतलाम, मंदसौर, खंडवा और मंदसौर में हल्की बारिश होगी ।

error: Content is protected !!