Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

सपा प्रमुख अखिलेश की धर्मपत्नी सांसद डिंपल यादव ने किये कैंची धाम के दर्शन

नैनीताल, 28 नवंबर । समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की धर्मपत्नी सांसद डिंपल यादव ने मंगलवार को नैनीताल जनपद के प्रसिद्ध, धार्मिक आस्था के केंद्र, कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी के दर्शन किये।

इस दौरान सांसद डिंपल यादव ने आश्रम के प्रांगण में हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। बताया गया कि डिंपल यादव मंगलवार को जागेश्वर से लौटते हुए अपने परिवार जनों के साथ कैंची धाम में रुकीं और बाबा नीब करौरी की आदमकद बैठी हुई जीवंत प्रतिमा के दर्शन किये।इस दौरान कैंची धाम ट्रस्ट के पदाधिकारी प्रदीप साह ‘भय्यू’ ने डिंपल यादव को बाबा के बारे जानकारी दी। डिंपल का मायका उत्तराखंड के काशीपुर में ही बताया जाता है।

गौरतलब है कि इसी वर्ष भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी धर्मपत्नी अनुष्का शर्मा के कैंची धाम के दर्शनों के बाद श्रद्धालुओं में कैंची धाम के प्रति उत्सुकता बढ़ी है। तभी से आस्था लगातार आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। बड़ी संख्या में राजनीतिक दलों से जुड़े एवं फिल्मों व खेलों से जुड़ी हस्तियां भी यहां बाबा का आशीर्वाद लेने पहुंच रही हैं।

error: Content is protected !!