Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

आईएनएस हमला में प्रशिक्षण ले रही अग्निवीर महिला ने की आत्महत्या

मुंबई, 28 नवंबर । मुंबई के मालाड इलाके में स्थित आईएनएस हमला में नौसेना में अग्निशमन का प्रशिक्षण ले रही प्रशिक्षु अग्रिवीर 20 वर्षीय अपर्णा ने आत्महत्या कर ली है।

पुलिस के अनुसार अपर्णा का हाल ही में अग्रिवीर योजना के तहत चयन हुआ था और वह मालाड स्थित आईएनएस हमला में प्रशिक्षण ले रही थी। सोमवार को प्रशिक्षण के दौरान ही अपर्णा ने अपनी चादर का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही नेवी के डॉक्टरों को बुलाया गया। प्रारंभिक जांच के बाद डॉक्टरों ने अपर्णा को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद नेवी अधिकारियों ने इस मामले की जानकारी मालवणी पुलिस स्टेशन को दी। मालवणी पुलिस स्टेशन की टीम इस मामले की गहन छानबीन कर रही है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार प्रेम प्रसंग के तनाव के चलते अपर्णा ने यह कदम उठाया है।

error: Content is protected !!